नवाबों की नगरी लखनऊ में सिर्फ यहां की ऐतिहासिक इमारतें ही नहीं बल्कि यहां का खाना भी विश्व भर में मशहूर है। अवधी व्यजंनों के बारे में अच्छे से जानने के लिए देश में लखनऊ के सिवाय और कोई जगह नहीं हो सकती। मुगल साम्राज्य के दौरान प्रसिद्ध मुगलई व्यंजन मध्यकालीन भारत में विकसित हुआ था। उत्तर भारत और मध्य एशिया की पाक शैली और विधि का मिश्रण मध्य एशिया के व्यंजनों से अत्यधिक प्रभावित है जो कि तुर्क-मंगोल मुगल साम्राज्यों के शासन के समृद्ध इतिहास से सम्बन्ध रखता है।
पसंदा कबाब के अलावा भी कई और प्रसिद्ध कबाब भी हैं, तो चलिए जानते हैं इनमें क्या अंतर है :-
गलौटी कबाब :- गलौटी कबाब लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। 'गलौटी' शब्द का अर्थ है, "वह चीज़ जो मुंह में गल जाती है" और गलौटी कबाब इतने मुलायम होते हैं कि यह मुंह में डालते ही पिघल जाते हैं।
घुटवा कबाब :- इसे लंबे समय से अवधी दास्तर्खवान में एक उत्कृष्ट व्यंजन माना जाता है। अवध के शिया नवाबों द्वारा प्रस्तुत, यह मूल रूप से लगन में मटन कीमा से तैयार किया गया था। कबाब के लिए कीमा, गिलौटी कबाब की ही तरह मटन के पैर से बनाया जाता है।
शमी कबाब :- यह कबाब भारत में सर्वश्रेष्ठ कबाबों में से एक है, जो अच्छे और स्वादिष्ट मांस से बनाए जाते हैं और इन्हें चने की दाल के साथ मिश्रित किया जाता है।
सीख कबाब :- यह अवधी व्यंजनों के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है और इसकी नरम बनावट और सुगंध के लिए इसे जाना जाता है। इसे कबाब की सीख की मदद से भूना जाता है और शीरमाल के साथ परोसा जाता है।
रोगन जोश :- रोगन जोश मूल रूप से एक फारसी मेमना पकवान है जिसे मुगलों द्वारा कश्मीर में लाया गया था और अब यह कश्मीरी व्यंजनों के मुख्य भोजन में से एक बन गया है। पारंपरिक रूप से यह एक ग्रेवी डिश (Gravy dish) है जिसे प्याज़, अदरक, लहसुन और दही के साथ तैयार किया जाता है।
संदर्भ:
1. https://bit.ly/2pjyAvF
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Pasanda#History
3. https://www.culturalindia.net/indian-food/mughlai.html
4. https://bit.ly/2NNDJW9
5. https://thecitybytes.com/7-types-mouthwatering-kebabs-try-lucknow/
6. https://bit.ly/354I51c
© - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.